समाज संसार
जीवन का उत्तरार्ध लोक सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया
देवेन्द्र श्रीवास्तव सेवा निवृत्त, स्मृति में ज्योति नगर औषधालय में आम के पौधे का रोपण किया

उज्जैन। अखिल विश्व गायत्री परिवार के नैष्ठिक परिजन देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 30 जनवरी को विद्युत वितरण कंपनी की सेवाओं से स्वैच्छिक रूप से सेवा निवृत्त हो गये।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों, गायत्री परिवार के परिजनों, योग साधकों नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके कार्यकाल एवं आवास पर जाकर सफल सुखद एवं स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अभियंता बी एल चौहान ने कम्पनी की ओर से अभिनंदन करते हुए शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र के साथ पेंशन, ग्रेजुएटी के आर्डर प्रदान किए। सभी की उपस्थिति में देवेंद्र श्रीवास्तव ने जीवन का उत्तरार्ध लोक सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया। स्मृति में ज्योति नगर औषधालय में आम के पौधे का रोपण किया।



