समाज संसार
जेसीआई उज्जैन की नई कार्यकारिणी का गठन, गिरीश सोनी ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान
डॉ. विजय गर्ग 'एक्सीलेंसी अवार्ड' से सम्मानित

उज्जैन। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) की उज्जैन इकाई का वर्ष 2026 का शपथ विधि समारोह भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था की नई कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति कलावती यादव, विशेष अतिथि मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शपथ अधिकारी एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विवेक गुप्ता (एडवोकेट) ने वर्ष 2026 के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीश सोनी और सचिव विशाल गांधी को दायित्व सौंपकर शपथ दिलाई। इससे पूर्व नवनियुक्त अध्यक्ष की भव्य आगवानी की गई, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष आलोक ऐरन को भावभीनी विदाई दी गई।
जेसीआई उज्जैन विगत 33 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इसी परंपरा को निभाते हुए, इस वर्ष शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गर्ग को उनकी अभूतपूर्व चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘जेसीआई एक्सीलेंसी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। साथ ही, निवर्तमान अध्यक्ष आलोक ऐरन ने पिछले कार्यकाल के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को पुरस्कृत किया।
समारोह में उपाध्यक्ष पद की शपथ अभिषेक कक्रेचा, आनंद पोरवाल, पुनीत मित्तल और रतिन नीमा ने ली।
बोर्ड पदाधिकारी अंकित पोरवाल, प्रशांत सोनी, रोहित सूद, अन्नू पोरवाल, रोहित तोतला, अश्विन पोरवाल, जनसंपर्क अधिकारी कार्तिकेय शर्मा, नितिन गर्ग, रितेश खंडेलवाल और सुमित अग्रवाल डायरेक्टर्स मनीष केसवानी, डॉ. अर्पित ऐरन, डॉ. तुषार बंसल, अभिषेक कुलवाल, गौरव गर्ग, ऋषभ अग्रवाल, पलाश सोनी और राहुल गर्ग ने शपथ ग्रहण की।
सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहेगी संस्था
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संस्था के वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और निःशुल्क मेडिकल उपकरणों के वितरण जैसे कार्यों की सराहना की। कलावती यादव और सनवर पटेल ने आश्वस्त किया कि संस्था के परोपकारी कार्यों में वे हर संभव सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अमीश जैन और रश्मि जैन ने किया, जबकि आस्था वाचन निशा गांधी ने किया।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य मनीष दुग्गड, आनंद जड़िया, पवन दाता, मृदुल बंसल, अंकित बंसल, सिद्ध बाँझल, अजय मित्तल, अभिषेक मित्तल, मनीष चोपड़ा, धीरेन्द्र जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार नवनियुक्त सचिव विशाल गांधी ने माना। उक्त जानकारी प्रशांत सोनी ने दी।
सादर प्रकाशनाथ



