लोकल गपशप
ज्ञान वर्षा इंटरनेशनल स्कूल में 400 कंप्यूटर की लेब का उद्घाटन
ध्वजारोहण के साथ किया सम्मान, पहेली प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत

उज्जैन। ज्ञान वर्षा इंटरनेशनल स्कूल जयवंतपुर खेड़ा मक्सी रोड पर 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि युवराज सिंह सर्कल हेड पंजाब नेशनल बैंक, विशेष अतिथि भगवान शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
लीलादेवी पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भारत माता, सरस्वती माता का पूजन भी किया गया। गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण एवं पालकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में राजेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, संतोष पाटीदार, सुरेश पाटीदार, स्वयं प्रकाश, मनोरमा पाटीदार, ममता पाटीदार, अनिता पाटीदार, ज्योति पाटीदार, पूजा पाटीदार, दर्शन पाटीदार, रिया पाटीदार, धैर्य पाटीदार, चेतन सत्यप्रकाश, रामबाबू, दर्शन, चेतना, सुमित, कान्हा, यति पाटीदार आदि उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर संस्था प्राचार्य अनामिका व्यास, संस्था उपप्राचार्य राजीव सक्सेना ने सभी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उपस्थित अतिथि ओर पालकगणों द्वारा स्कूल में नवीन निर्मित 400 कंप्यूटर की लेब का उद्घाटन किया गया। साथ ही सभी को कंप्यूटर लेब का भ्रमण भी करवाया गया। कार्यक्रम में पहेली प्रतियोगिता में जितने वाले छात्र यशराज मंडलोई, मोहित मंडलोई, रोशन मंडलोई, अक्षरा नरवरिया को प्रोत्साहन पुरस्कार भी वितरित किए। कार्यक्रम में टीचिंग स्टाफ ईश्वर चौधरी, माया चौधरी, सुरेखा गिलहोत्रा, शालिनी पांड्या, प्रीति शर्मा, प्रिया वर्मा, महालक्ष्मी चौहान, किरण सिकरवार, तुषार कांत देव, कुसुम परिहार, गर्विता त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संचालन किरण यादव एवं शची वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित धर्मेंद्र, सपना मालवीय, रेशम बाई, सवाई सिंह द्वारा लोकगीत की प्रस्तुति भी दी गई। समापन पर सभी गणमान्य नागरिक एवं बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया। अतिथियों का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त प्रवीण नायक द्वारा किया गया।



