ट्रेड डील के विरोध में लामबंद हुई युवा कांग्रेस, गांधी प्रतिमा के समक्ष बनाई आंदोलन की रणनीति
जिला सचिव रवि यादव के नेतृत्व में वार्ड स्तर पर जनजागरण और शांतिपूर्ण विरोध का लिया संकल्प

उज्जैन। जिला युवा कांग्रेस सचिव रवि यादव के नेतृत्व में क्षीरसागर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष ट्रेड डील के मुद्दे को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित युवा साथियों ने वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में ट्रेड डील के विरोध में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में बैठकें आयोजित करने, आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने तथा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की रणनीति बनाई गई। युवा कांग्रेस ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव नरेंद्र मालवीय, प्रदेश महासचिव अंकित यादव (विशु), महिदपुर विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह डोडिया, घटिया विधानसभा से शेर सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष देव कपूर, यशवंत चौहान, राहुल अखंड, मुकुल घुरैया, निलेश मेहरा, लवेश परमार, विनय मंडलोई, अभिषेक भारद्वाज, स्वर शंकर जोशी, विजय केवड़ा, सारिक मस्तान और अन्य युवा कांग्रेस साथी उपस्थित थे।



