गपशप

ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल: एमपीएमआरए ने रैली निकालकर लेबर ऑफिस में सौंपा ज्ञापन

चार लेबर कोड की विसंगतियों पर चर्चा, लेबर कोड रद्द करने की मांग

उज्जैन। देश की प्रमुख ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर शुक्रवार को आयोजित देशव्यापी हड़ताल का असर उज्जैन में भी दिखाई दिया। इस हड़ताल में एमपीएमआरए (मध्य प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन) की उज्जैन यूनिट भी पूरी ताकत के साथ शामिल हुई। संगठन के सदस्यों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और लेबर ऑफिस पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
हड़ताल की शुरुआत में उज्जैन यूनिट के सभी सदस्य कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां आयोजित बैठक में हड़ताल के उद्देश्यों और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए लेबर कोड की विसंगतियों और इससे कर्मचारियों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया गया।
बैठक के बाद सदस्यों ने विरोध रैली निकाली। यह रैली दवा बाजार और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लेबर ऑफिस पहुंची। वहां अधिकारियों को राष्ट्रीय श्रम मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि नए लेबर कोड को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और श्रमिकों के हित में फैसले लिए जाएं।
इस विरोध प्रदर्शन और रैली में प्रदेश महासचिव एवं कोषाध्यक्ष निशीकांत पंड्या और अजय अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से देव पाटीदार, उमंग वानखेड़े, गिरीश चौहान, हरीश ऋषिश्वर, अंकित देवड़ा, राजेश हुक्मानी, सुमित साहू, मनीष पांचाल, निलेश शर्मा, शशांक व्यास, रवीन्द्र पाटीदार, कार्तिक दशाया, अरविंद पवार और आकाश बारोड़ आदि उपस्थित थे। यह जानकारी परवेज गौरी ने दी।

Related Articles

Back to top button