गपशप
डॉ. अभिषेक दास महाराज बने हिंदुत्व रक्षा महासंघ के जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव बहादुर सिंह ने की नियुक्ति, बाबा महाकाल के किए दर्शन

उज्जैन। हिंदुत्व रक्षा महासंघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से उज्जैन में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रख्यात कानूनविद एवं आध्यात्मिक विचारक डॉ. राव बहादुर सिंह ने महामंडलेश्वर आचार्य डॉ. अभिषेक दास महाराज को वर्ष 2026 के लिए उज्जैन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए हिंदुत्व एवं गौसेवा के अभियान को गति प्रदान करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही, वे सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्हें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप जिला कार्यकारिणी का गठन करने का दायित्व भी सौंपा गया है।
जिलाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया। इसके पश्चात उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिले और राज्यभर से बधाइयों का दौर शुरू हो गया है और उनके निवास पर मिलने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।



