तराना नगर, नागदा एवं खाचरोद में निःशुल्क हृदय जांच शिविर संपन्न
पूर्णिमाश्री सेवा संगठन का 'दिल से कहो अपने मोहन जी हैं न' अभियान जारी

प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ दे रहे निःशुल्क परामर्श, 101 शिविरों की श्रृंखला में 88 शिविर संपन्न
आज तराना विधानसभा के कायथा एवं बड़नगर विधानसभा के खरसोदकला में शिविर आयोजित
उज्जैन। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से पूर्णिमाश्री सेवा संगठन द्वारा जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से संपूर्ण उज्जैन जिले में ‘दिल से कहो अपने मोहन जी हैं न’ निःशुल्क हृदय जांच शिविर अभियान जारी है। इस अभियान की श्रृंखला में शनिवार को तराना विधानसभा के तराना नगर एवं नागदा-खाचरोद विधानसभा के नागदा एवं खाचरोद शहर में शिविर संपन्न हुए।
अभियान के मुख्य संयोजक एवं भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत 14 मार्च शनिवार तक उज्जैन जिले के 100 से अधिक शिविरों की श्रृंखला में 88 शिविर संपन्न हुए हैं। शनिवार को तराना विधानसभा के तराना नगर में अनंत हार्ट हॉस्पिटल भोपाल के सहयोग से, नागदा शहर में अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर व खाचरोद शहर में गोकुलदास हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग से शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में क्षेत्र की जनता-जनार्दन ने उत्साह से सहभागिता की एवं हृदय जांच, परामर्श तथा उपचार का निःशुल्क लाभ लिया। इन शिविरों में पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी निरंतर जारी है। शिविरों में चिह्नित किए गए मरीजों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन हेतु विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है।
आज 15 मार्च, रविवार को जिले में दो स्थानों पर शिविर:
खोईवाल ने आगे बताया कि आज 15 मार्च, रविवार को तराना विधानसभा के ग्राम कायथा में अमलतास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देवास एवं बड़नगर विधानसभा के खरसोदकला में चोइथराम हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग से शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में इन अस्पतालों के हृदय रोग विशेषज्ञ अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी एवं इको तक की जांच निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
आव्हान एवं अपील:
प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन जैसी सुविधाओं का लाभ लेने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, विधायक जितेंद्र पांडे, विधायक सतीश मालवी, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक पारस जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक जोशी, पूर्व विधायक ताराचंद गोयल, पूर्व विधायक नारायण परमार, पूर्व विधायक रुड़मल राठौर, पूर्व विधायक मुकेश पंड्या, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, राजपाल सिंह सिसौदिया, मदन सांखला, श्याम बंसल, बहादुर सिंह बोरमुंडला, इकबाल सिंह गांधी, रूप पमनानी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जैन, डॉ. रवि सोलंकी, मीना जोनवाल, सोनू गहलोत, वीरेंद्र कांवरिया, सुल्तान सिंह शेखावत, लाल सिंह राणावत, रामलाल मालवी, किशोर खंडेलवाल, प्रदीप पांडे, अशोक प्रजापत, कान सिंह राठौड़, जिलाधीश रोशन कुमार सिंह, सीएमएचओ अशोक कुमार पटेल, पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह गोंदिया, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, उज्जैन नगर अभियान संयोजक दीपक अग्रवाल, प्रकाश गोमे, कन्हैयालाल चौहान, विजय द्विवेदी, बाबूलाल पंवार, मनोज मकवाना, विपुल धारीवाल, राहुल डोडिया, हितेंद्र राठौर, विराग मिश्रा, शांतिलाल गोखरू, कांतीलाल परमार, सोनू भाटिया, लाड सिंह गुर्जर, होकम बड़ाल, जितेंद्र परमार, कमल बिलोनिया, अजय मकवाना, नटवर गुर्जर, सुरेन्द्र मेहर, राजेश अहिरवार, महेंद्र गोमे, सुनील मेहर, दिलीप गांगोलिया, जितेंद्र चौधरी, अमृतेष त्रिवेदी, विकास करपरिया, नटवर गुर्जर, मनोहर गुर्जर, राजदीप चावड़ा, राजेश चौधरी, मनोज नागदेव, कमल चौधरी, अशोक माली, विकास मालवीय, धर्मेन्द्र सोलंकी, लखन परमार, सुभाष चौधरी, अर्जुन गोमे, बद्रीलाल हेरा, पवन मकवाना, चेतन बोरीवाल, विकास बाड़ोलिया, सौरभ चौहान, भूरे खां, मुकेश चंदावत, रमेश परमार, जगदीश पचरंगिया, लखन परमार, नारायण पटेल, विकास बाड़ोलिया सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शिविर में पधारकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील शहरवासियों से की है।



