धर्म-कर्म

तिरुपति धाम में मनाया जगदगुरु श्रीकांताचार्य महाराज का 89वां प्राकट्य उत्सव

भारत वर्ष के विभिन्न कोनों से आए शिष्यों ने गुरु वंदना की

उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित हनुमान गढ़ी के सामने तिरुपति धाम में रविवार को धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। यहाँ अनंत श्री विभूषित जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीकांताचार्य महाराज का 89वां प्राकट्य उत्सव भारतवर्ष से आए शिष्यों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम तिरुपति धाम के उत्तराधिकारी स्वामी राघवेन्द्राचार्य महाराज ने विधि-विधान से जगदगुरु का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर भारत वर्ष के विभिन्न कोनों से आए शिष्यों ने गुरु वंदना की। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने शॉल, श्रीफल और हार-फूल से संतों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से श्याम सिंह सिकरवार, डॉ. दिनेश सुखनंदन जोशी, विजय बांगड़, सोमानी, विनय शर्मा, भगवान शर्मा, श्याम भइया, जियालाल शर्मा, मनोज तिवारी, ओमप्रकाश बियाणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button