धर्म-कर्म

तोपखाने में हुई बाबा महाकाल की गैर पर पुष्पवर्षा 

बाबर खान मित्र मंडली द्वारा पंडित-पुजारियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन का साफा बांधकर किया सम्मान, बरसाए फूल

उज्जैन। हर साल की तरह इस साल भी निकलने वाली बाबा महाकाल की गैर का तोपखाने में भव्य स्वागत किया गया। बाबर खान मित्र मंडली द्वारा आयोजित इस स्वागत समारोह में गैर पर जमकर पुष्पवर्षा की गई।

इस दौरान महाकाल मंदिर समिति के पंडित-पुजारियों के साथ ही भाजपा सर्राफा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, एमआईसी सदस्य व भाजपा पार्षद रजत मेहता, सांसद प्रतिनिधि कपिल कटारिया और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का साफा बांधकर दस्तारबंदी कर आत्मीय सम्मान किया गया।

इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. आसिफ नागौरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सलीम, शहजाद नागौरी, इमरान, शाहरुख, इरफान और बाबर खान सहित मित्र मंडली के अन्य सदस्यों ने गैर पर फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button