थल सेना अध्यक्ष ने उज्जैन के पूर्व सैनिक मुकेश कुमार मोयल को किया सम्मानित, मिला ’वेटर्न अचीवर अवार्ड’
महू के आर्मी वार कॉलेज में आयोजित हुआ भव्य सैन्य समारोह; पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के समाधान के उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

उज्जैन। भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त उज्जैन के मुकेश कुमार मोयल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सम्मानित किया है। महू छावनी स्थित आर्मी वार कॉलेज के सभागृह में आयोजित भव्य सैन्य समारोह में उन्हें पूर्व सैनिक सम्मान (वेटर्न अचीवर अवार्ड) से नवाजा गया। समारोह में कुल तीन पूर्व सैनिकों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।
उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मोयल भारतीय थल सेना की ईएमई कोर में एसीपी हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें यह सम्मान पूर्व सैनिक संगठन एवं सैनिक सुविधा केंद्र के माध्यम से किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों के लिए दिया गया। मोयल द्वारा उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, राजगढ़, देवास, रतलाम, मंदसौर, इंदौर और धार सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीर माता-पिता और उनके आश्रितों की पेंशन, मेडिकल (ईसीएचएस), छात्रवृत्ति एवं पुनर्वास संबंधी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान किया जा रहा है।
इससे पूर्व 10 दिसंबर 2025 को भी उज्जैन के कर्नल राजकुमार सिंह चौहान, कर्नल प्रदीप सिंह और सूबेदार कमल सोनी को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
संगठन के सचिव रविप्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि मोयल की इस गौरवशाली उपलब्धि पर उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तोमर, संयुक्त सचिव सवाई सिंह शेखावत, शैलेन्द्र सिंह डोडिया, एस.एन. श्रीवास्तव, प्रशांत निगम, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन विष्णुदत्त शर्मा, कर्नल राजकुमार सिंह चौहान, कर्नल प्रदीप सिंह, मेजर डॉ. कविता जैन चौधरी, भंवर सिंह मेहरावत, प्रकाश गोडबोले, मुकेशचंद्र सोनी, सुरेश सिंह बैस, बी.के. तिवारी, बने सिंह मालवीय, योगेश कुमार राठौर, अमरलाल डोडिया, जितेंद्र सिंह राजावत, जगदेव सिंह चावड़ा, डी.के. सैनी, खगेन्द्र सिंह जादौन, मुकेश नायक, दिलीप सिंह ठाकुर, विजय पाल, सुरेश नागर, धर्मेंद्र गोठी, लाखन सिंह जादौन, महेंद्र अमृतीया, नितेश सक्रोदिया, वार्ड कोस्तुभ और संदीप शर्मा सहित संगठन के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।



