सेहतनामा

‘दिल से कहो अपने मोहन जी है न’, निःशुल्क हृदय जांच शिविर अभियान जारी

पूर्णिमाश्री सेवा संगठन द्वारा उज्जैन में चलाया जा रहा अभियान

नागदा खाचरोद विधानसभा के मडावदा में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धाकड़ एवं महिदपुर में पूर्व विधायक श्री चौहान हुए सम्मिलित
आज तराना विधानसभा के माकडो़न एवं बड़नगर के जहांगीरपुर में शिविर
उज्जैन। पूर्णिमाश्री सेवा संगठन द्वारा जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से आयोजित निःशुल्क ह््रदय जांच शिविर अभियान दिल से कहो, अपने मोहन जी है न संपूर्ण उज्जैन जिले में निरंतर जारी है, जिसमें हजारों नागरिकों ने अपनी ह््रदय जांच करवाई है एवं सैकड़ो लोगों का उपचार विभिन्न अशासकीय अस्पतालों में निरंतर जारी है। इसी श्रृंखला में आज तराना विधानसभा के मकान एवं बड़नगर विधानसभा के जहांगीरपुर में सिविल आयोजित होगा।
अभियान के मुख्य संयोजक एवं भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से प्रारंभ इस अभियान में उज्जैन जिले की प्रत्येक विधानसभा में आयुष्मान अंतर्गत ह्दय जांच हेतु अधिसूचित अस्पतालो के सहयोग से अनेकों शिविरों का आयोजन किया गया है। जिसमें उज्जैन जिले के हजारों नागरिकों ने अपनी हृदय जांच, उपचार एवं परामर्श का लाभ लिया। इसी श्रृंखला में नागदा खाचरोद विधानसभा के मडा़वदा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ के आतिथ्य में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीण जनों ने अपने हृदय जांच करवाई एवं शिविर का लाभ लिया। इस अवसर पर श्री धाकड़ ने नागदा खाचरोद विधानसभा सहित सम्पूर्ण उज्जैन जिले के नागरिकों से इस अभियान में सहभागिता कर लाभ लेने का आह्वान किया। शिविरों की श्रृंखला में महिदपुर विधानसभा के रणायरापीर में पूर्व विधायक बहादुरसिंह चौहान के आतिथ्य में चोईथराम हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग से शिविर सपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हृदय जांच कराई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन जिले को हार्ट सेफ डिस्ट्रिक्ट बनाने की मुख्यमंत्रीजी के संकल्प में यह अभियान मिल का पत्थर साबित होगा।
आज माकडोन एवं जगदीशपुर (जहांगीरपुर) में शिविर
खोईवाल ने आगे बताया कि अभियान की श्रृंखला में आज तराना विधानसभा के माकडो़न में एस एन कृष्णा हॉस्पिटल एवं बड़नगर विधानसभा के जहांगीरपुर में अवंती हॉस्पिटल उज्जैन के सहयोग से शिविर आयोजित किया जाएगा।
लाभ लेने की अपील….
जिलाधीश रोशनकुमार सिंह, सीएमएचओ अशोक कुमार पटेल, पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के अध्यक्ष विक्रमसिंह गोंदिया, धर्मेन्द्रसिंह भदौरिया, उज्जैन नगर अभियान संयोजक दीपक अग्रवाल, प्रकाश गोमे, कन्हैयालाल चौहान, विजय द्विवेदी, बाबूलाल पंवार, मनोज मकवाना, विपुल धारीवाल, राहुल डोडिया, हितेंद्र राठौर, विराट मिश्रा, शांतिलाल गोखरू,कांतीलाल परमार, सोनू भाटिया, लाड सिंह गुर्जर, होकम बडा़ल,जितेंद्र परमार,कमल बिलोनीया, अजय मकवाना, नटवर गुर्जर,सुरेन्द्र मेहर, राजेश अहिरवार, महेंद्र गोमे, सुनील मेहर,दिलीप गांगोलिया, जितेंद्र चौधरी,अमृतेष त्रिवेदी , विकास करपरीया, पवन मकवाना,राजेश चौधरी, मनोज नागदेव,कमल चौधरी, अशोक माली, विकास मालवीय, धर्मेन्द्र सोलंकी, लखन परमार, सुभाष चोधरी,अर्जुन गोमे, चेतन बोरीवाल, विकास बाड़ोलिया सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शिविर में पधारकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील शहरवासियों से की है।

Related Articles

Back to top button