पाठशाला

“दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे“

अमर क्रांतिकारी को चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

उज्जैन। अक्षत इंटरनेशनल स्कूल परिसर में माँ भारती के वीर सपूत महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत चंद्रशेखर आज़ाद जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई।
समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भारत माता के इस वीर सपूत को श्रद्धापूर्वक नमन किया। सभा में विद्यालय निदेशक राहुल पंडया ने उनके अद्वितीय साहस, देशभक्ति और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जी ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक अंग्रेज़ी शासन के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया। उनका जीवन त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की अमर गाथा है, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण सहित शैक्षणिक निदेशिका सरोज वागले, उप-प्राचार्या पल्लवी दिवाकर एवं समन्वयकगण अश्विन चौकाड़े, वैशाली पारनेरकर भी उपस्थित थे। यह जानकारी सी.सी.ओ राखी मेहता ने दी।

Related Articles

Back to top button