दो दिवसीय आवास मेले का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेगा सपनों का घर
पहले दिन 100 से अधिक लोगों ने किया विजिट, रविवार को होगा बिल्डर-ब्रोकर सम्मान व लकी ड्रॉ

उज्जैन। शहर के शर्मा परिसर में सर्व सनातन धर्म संस्कार जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय भव्य आवास मेला और बिल्डर-ब्रोकर सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। सुबह 11:30 बजे बिल्डर व समाजसेवी हेमंत व्यास ने फीता काटकर इस मेले का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा महाकाल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज रावत ने मुख्य अतिथि हेमंत व्यास का शॉल-श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
उद्घाटन के पश्चात हेमंत व्यास ने कहा कि यह आयोजन उज्जैनवासियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां एक ही स्थान पर मकान, प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि बुक करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया, प्रॉपर्टी पर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी ली और वहां मौजूद बिल्डरों व ब्रोकरों को शुभकामनाएं दीं।
11 हजार तक के नकद इनाम और ऑफर्स
मेले में ग्राहकों के लिए बंपर गिफ्ट्स, विशेष ऑफर्स और 11 हजार रुपये नकद तक के लकी ड्रॉ रखे गए हैं। रविवार को आयोजन के दूसरे दिन प्रॉपर्टी बेस्ट सेलर और अचीवमेंट अवार्ड के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिल्डरों और ब्रोकरों का सम्मान भी किया जाएगा। मेले के पहले दिन ही 100 से अधिक लोगों ने विजिट कर प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारियां लीं।
विशाल दुबे ने बताया कि इस अवसर पर आयोजन समिति के अभिजीत जोशी, विनोद जोशी, मनोज शर्मा, रत्नेश व्यास, प्रेम नारायण उपाध्याय, श्रवण शर्मा, हर्ष सोलंकी, ऋतिक सोनगरा, रवि चौधरी, अर्चना शर्मा, कल्पना पटवा, वंदना जैन, मोना भंडारी और पूजा परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।



