समाज संसार

नई पहल नई सोच: 11वें निशुल्क शिविर में 403 लोगों को मिली रोशनी

चरक भवन की मेडिकल टीम के सहयोग से संपन्न हुआ चश्मा वितरण समारोह

उज्जैन। सामाजिक संस्था ‘नई पहल नई सोच’ द्वारा आयोजित 11वें निशुल्क चश्मा वितरण कैंप का समापन हुआ। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चले इस शिविर में कुल 403 चश्मे वितरित किए गए।
कैंप का उद्घाटन पूर्व विधायक पारस जैन और पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पारस जैन ने कहा कि कई वर्षों से मैं संस्था के आयोजनों में आ रहा हूं। यह देखकर अच्छा लगता है कि सामाजिक संस्था लोगों का इस तरीके से ख्याल रखती है। मैं हर समय आप लोगों के साथ खड़ा हूं।
विशेष अतिथि अनंत नारायण मीणा ने कहा कि आपका कैंप बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। समाज के कमजोर वर्गों के लिए जो यह निशुल्क आंखों की जांच और चश्मा वितरण किया जा रहा है, इसके लिए संस्था धन्यवाद की पात्र है।
शेख इलियास और शकेब अख्तर कुरैशी ने जानकारी दी कि चरक भवन सिविल अस्पताल के डॉ. निलेश चंदेल की टीम में शामिल डॉ. शुभम एवं डॉ. सारिका के नेतृत्व में शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पार्षद आरती जीवन गुरु, डॉ. निजाम हाशमी, विजय चौहान, डॉ. फरहद सनवर पटेल, दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. घनश्याम शर्मा, फिरोज भारती, इकबाल उस्मानी और डॉ. आसिफ नागोरी उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर एडवोकेट इसराइल खान मंसूरी, आजम बेग, रजाक खान, आकिल एलची, कर्नल आतिफ अंसारी, एहतद अंसारी, आरिफ खान, सैयद शाहनवाज अली, अशोक सारथी, सैयद मोहम्मद अली, राजा भाई, मुजाहिद उस्मानी, महबूब पहलवान और सैयद उबेद अली ने किया।

Related Articles

Back to top button