निःशुल्क शिविर में बिना बताए नाड़ी देखकर कर रहे अचूक रोग निदान
महाकाल वन मेले में प्रथम पुरस्कार विजेता नाड़ी वैद्य द्वारा जड़ी-बूटियों से किया जा रहा जटिल बीमारियों का उपचार

मरीजों को 10 साल पुरानी गैंग्रीन जैसी बीमारियों से भी मिल रहा छुटकारा
उज्जैन। हाल ही में उज्जैन के दशहरा मैदान में संपन्न हुए ’महाकाल वन मेला 2026’ में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित, जबलपुर के प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल अब उज्जैन में अपनी नियमित सेवाएं देने जा रहे हैं। मरीजों को मिल रहे स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए वैद्यजी द्वारा उज्जैन में प्रतिमाह 20 से 24 तारीख तक 5 दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस माह यह निःशुल्क शिविर क्षीरसागर गेट, नई सड़क स्थित प्रकाश टॉकीज की गली के पास ’जायसवाल धर्मशाला’ में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। माँ दुर्गा वन औषधि संजीवनी अनुसंधान के डायरेक्टर एवं पिछले 25 वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा कर रहे वैद्य संतोष आनंद जायसवाल की सबसे बड़ी विशेषता उनका नाड़ी ज्ञान है। उनका दावा है कि मरीज को अपनी बीमारी बताने की आवश्यकता नहीं होती; वे केवल नाड़ी देखकर शरीर के रोगों का सटीक पता लगा लेते हैं और एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण समाधान प्रदान करते हैं।
मरीजों को मिल रहा है चमत्कारी लाभ
वन मेले के दौरान इलाज लेने वाले मरीजों को काफी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। उज्जैन की सिंधी कॉलोनी निवासी शालिनी जी, जो पिछले 10 वर्षों से पैरों में गैंग्रीन और शुगर की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं, उन्हें वैद्य जी के मात्र एक माह के उपचार से काफी आराम मिला है और उनके घाव सूखने लगे हैं। इसी तरह भोपाल से आए श्री जोशी को पेट की गंभीर बीमारियों, गैस और एसिडिटी से चमत्कारी रूप से छुटकारा मिला है और वे स्वयं को पूर्णतः स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
इन जटिल रोगों का होगा आयुर्वेदिक इलाज
इस शिविर में चमत्कारी संजीवनी जड़ी-बूटियों के माध्यम से कई जटिल और पुरानी बीमारियों का शास्त्रोक्त विधि द्वारा उपचार किया जाता है। इनमें मुख्य रूप से गठियावात (84 प्रकार का वात), 6 प्रकार की बवासीर, 4 प्रकार की पथरी, थायराइड, शुगर (मधुमेह), ब्लड प्रेशर (बी.पी.), मिर्गी, माइग्रेन, साइटिका, लकवा, मानसिक रोग, दमा (अस्थमा), अल्सर, लीवर व किडनी की समस्या और त्वचा रोग (सोरायसिस, सफेद दाग) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्त्री-पुरुषों की शारीरिक समस्याओं, बच्चेदानी व आंचल की गठान, मोटापा कम करने व बढ़ाने तथा जोड़ों-कमर दर्द का भी सफल इलाज किया जाता है।
अन्य शहरों में भी उपलब्ध हैं सेवाएं
उज्जैन के साथ-साथ वैद्य जी अन्य शहरों में भी नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे भोपाल में प्रतिमाह 15 से 19 तारीख तक (होटल पार्क, टी.टी. नगर) और इंदौर में प्रतिमाह 25 से 30 तारीख तक (चौकसे धर्मशाला, परदेशीपुरा) अपनी सेवाएं देते हैं। असुविधा से बचने और अग्रिम पंजीयन के लिए मरीज मोबाइल नंबर 9300644113 और 9755703571 पर संपर्क कर सकते हैं।


