धर्म-कर्म

पंजाब के राज्यपाल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर आएंगे अर्जीवाले हनुमान मंदिर

हनुमत कृपा महायज्ञ का आयोजन होगा, 108 श्रद्धालु जोड़े आहुतियां देंगे

उज्जैन। मोहनपुरा, बड़नगर रोड स्थित अर्जीवाले हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब जी कटारिया आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे और हनुमान जी को अर्जी भी लगाएंगे। 15 अप्रैल के बाद राज्यपाल महोदय के कार्यालय से उज्जैन प्रशासन को उनके आने की विधिवत सूचना प्राप्त हो जाएगी।

मंदिर प्रवास के दौरान राज्यपाल के चार मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वे सबसे पहले हनुमत ध्वज मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे और उसके बाद रुद्राक्ष के पौधे का रोपण करेंगे। इसके पश्चात हनुमत कृपा महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें 108 श्रद्धालु जोड़े आहुतियां देंगे। राज्यपाल इस सामूहिक यज्ञ में भाग लेकर राज्य और अपने परिवार के कल्याण के लिए आहुति देंगे। कार्यक्रम के अंत में वे अर्जीवाले हनुमान मंदिर परिसर में स्थित महामृत्युंजय महाकाल पर सपरिवार महारुद्राभिषेक करेंगे। इस अवसर पर उनके एडीसी रणधीर भी उपस्थित रहेंगे।

महायज्ञ के लिए पंजीयन शुरू, होगा विशाल भंडारा

अर्जीवाले हनुमान मंदिर समिति की अध्यक्ष महामंडलेश्वर गुरु मां आनंदमयी, प्राणेश शुक्ला, टीना झाला, पंकज जायसवाल, रोहित पंडित और नीलेश पांचाल ने उज्जैन की सभी धर्मप्रेमी जनता से हनुमत कृपा महायज्ञ में शामिल होने की अपील की है। यज्ञ में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर कार्यालय में संपर्क कर अपना नाम और गोत्र दर्ज करवा सकते हैं, क्योंकि हनुमान जयंती से पूर्व ही जाप आरंभ हो जाएंगे। इसके साथ ही इस पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button