पंवासा में धूमधाम से मना रंग पंचमी महोत्सव, 1000 से अधिक महिलाएं और बच्चे हुए शामिल
संस्था अलख उज्जैनी और आनंद खींची मित्र मंडल ने श्री राम विजय वाटिका में किया आयोजन

उज्जैन। मक्सी रोड पंवासा स्थित श्री राम विजय वाटिका में संस्था अलख उज्जैनी और कुंवर आनंद खींची मित्र मंडल के तत्वावधान में रंग पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों के लिए रंग, गुलाल और पूल की विशेष व्यवस्था की गई।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कुंवर आनंद खींची ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कलावती यादव की प्रेरणा से यह महोत्सव आयोजित किया गया है। इसमें पंवासा क्षेत्र की लगभग एक हजार से अधिक महिलाओं और बच्चों ने सहभागिता की और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व का आनंद लिया।
रंग पंचमी के इस विशेष आयोजन में मुख्य रूप से कुंवर आनंद सिंह खींची, लोकेंद्र सिंह गोंड, जितेंद्र त्रिवेदी, दिलीप पुरोहित, लक्ष्मण चंदेल, अनिल गोंड, बबलू दरबार, परमानंद प्रजापत, बलराम गोंड, संजय पंवार, बंटी कलोडिया, सुनील बैंडवाल, रंजना राजपूत, ललिता दुर्नावत और सीमा पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।



