समाज संसार
पद्मावती महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, नीलम पांड्या अध्यक्ष और राखी जैन बनीं सचिव
अरुणा सेठी ने 31 सदस्यीय नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, 11 नई सदस्य भी मंडल में हुईं शामिल

उज्जैन। लक्ष्मीनगर स्थित पद्मावती महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में शपथ अधिकारी अरुणा सेठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम पांड्या, सचिव राखी जैन, कोषाध्यक्ष ज्योति जैन समेत 31 सदस्यों की कार्यकारिणी को पद और दायित्वों की शपथ दिलाई। इस अवसर पर 11 नए सदस्यों को भी मंडल में शामिल किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष अंजू गंगवाल, आशा पाटनी, संगीता सोगानी, अरुणा सेठी, ममता छाबड़ा, उषा लुहाड़िया, नीलम पांड्या, मेघा सेठी और श्वेता लुहाड़िया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात स्नेहलता विनायक व रचना भारिल ने जिनवाणी विराजमान की। मंगलाचरण की सुमधुर प्रस्तुति मेघा सेठी और सुरभि पांड्या ने दी, जबकि स्वागत गीत रानी पहाड़िया द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डोली बोहरा ने किया। समारोह के बीच श्रुति बड़जात्या व परिधि बड़जात्या द्वारा मनोरंजक गेम भी खिलाए गए।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम पांड्या ने मेघा सेठी, श्वेता लुहाड़िया, श्रुति बड़जात्या, मीना भूषण और भावना जैन को उनके योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इन प्रमुख पदाधिकारियों व सदस्यों की रही उपस्थिति
समारोह में उज्जैन महिला महासमिति की अध्यक्ष प्रियंका विनायका व मेघना सोगानी, महावीर मंडल की अध्यक्ष मधु सोगानी, अर्चना जैन, सविता सोगानी, शांतिनाथ मंडल से ममता जैन, कल्पना जैन, आशा सरावगी और मुनि भक्त महिला मंडल से अंकिता जैन की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर मंडल की सम्माननीय सदस्य रेणु कोठारी, कोकिला भूता, निधि बाकलीवाल, सुरभि सेठी, मंजुला कोटडिया, अर्चना बड़जात्या, मधु कोठारी, एकता जैन, स्वाति सेठी, ममता काला, मनीषा सिंघाई, रेखा जैन, मधु पहाड़िया, विनीता पहाड़िया और पायल सेठी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित सचिव राखी जैन ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



