पाठशाला

‘पल्लवन 2026’ में फैशन शो, 38 छात्राओं ने किया रैंप वॉक

प्रियांशी और योगिता ने मारी बाजी, नृत्य-नाटिका ने मोहा मन, बताया आंतरिक सौंदर्य का महत्व

उज्जैन। शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन “पल्लवन 2026” का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन सत्र में उच्च शिक्षा विभाग (उज्जैन संभाग) के अतिरिक्त संचालक डॉ. एच.एल. अनिलजवाल और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस माधव महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
स्नेह सम्मेलन का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जिसमें 38 छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। इसमें प्रियांशी चौहान ने प्रथम, सलोनी शिवहरे ने द्वितीय और निधि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने कलात्मक प्रतिभा दिखाई, जिसमें योगिता कुशवाह प्रथम, आशा नागर द्वितीय और चंचल चौरसिया तृतीय स्थान पर रहीं।
नृत्य-नाटिका और कीर्ति गान की गूंज
शुभारंभ संगीत विभाग की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता द्वारा रचित महाविद्यालय के ‘कीर्ति गान’ की सस्वर प्रस्तुति ने माहौल में उत्साह भर दिया। डॉ. सीमा उपाध्याय के निर्देशन में छात्राओं ने भारतीय त्योहारों पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत भाषण छात्रसंघ प्रभारी डॉ. कविता जैन मंगलम ने दिया।
आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का मंच
मुख्य अतिथि डॉ. अनिलजवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की ऊर्जा और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं। डॉ. कल्पना सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को उत्कृष्ट बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता ने कहा कि व्यक्तित्व में बाहरी से अधिक आंतरिक सौंदर्य का महत्व है। फैशन शो का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता देराश्री और डॉ. रूपा भावसार ने किया। आभार प्रशासनिक अधिकारी डॉ. महेंद्र जैन ने माना। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. कविता जैन, डॉ. सरिता यादव, डॉ. मीना मोघे, डॉ. भावना नागर, डॉ. एकता दुबे, डॉ. मीरा यादव, रुपाली झीनीवाल और डॉ. योगिता खटके का विशेष सहयोग रहा। फैशन शो के निर्णायक ब्यूटीशियन संगठन की अध्यक्ष रीना खंडेलवाल, समाज सेविका लायंस क्लब के अध्यक्ष मोनिका सेठी और बाल कल्याण समिति के सदस्य विनीता कासलीवाल थी।

Related Articles

Back to top button