समाज संसार

पवन विश्वकर्मा निर्विरोध बने विश्वकर्मा मेवाड़ा सुतार समाज के प्रदेश अध्यक्ष

युवाओं को रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना होगी प्राथमिकता; उज्जैन में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक

उज्जैन। विश्वकर्मा मेवाड़ा सुतार समाज कल्याण समिति, मध्य प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक उज्जैन में संपन्न हुई। इसमें युवा समाजसेवी पवन विश्वकर्मा को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

​समाज के श्याम विश्वकर्मा ने बताया कि इस बैठक में पिछले कार्यकाल के कार्यों का लेखा-जोखा और आय-व्यय की जानकारी प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों के समक्ष रखी गई। इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई, जिसमें सभी जिलों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में हाथ उठाकर पवन विश्वकर्मा के नाम पर अपनी सहमति जताई।

शपथ ग्रहण कर गिनाईं प्राथमिकताएं

निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पवन विश्वकर्मा ने शपथ ग्रहण की। प्रेस से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी और भरोसा उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग के लिए काम करेंगे। युवाओं को रोजगार दिलाना और समाज को राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी को साथ लेकर एक समृद्ध समाज बनाने का संकल्प लिया।

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव गोविंद विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष देवकरण घटीवाले, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, इंदौर जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, आगर जिलाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, शाजापुर जिलाध्यक्ष बालकृष्ण विश्वकर्मा, मंदसौर जिलाध्यक्ष दशरथ विश्वकर्मा, नीमच जिलाध्यक्ष दशरथ विश्वकर्मा और राजगढ़ जिलाध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी जिलों से आए वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button