पाठशाला

पांच दिवसीय कैरियर मेले का समापन

छात्रों को परीक्षा एवं कैरियर संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया

उज्जैन। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर में आयोजित पांच दिवसीय कैरियर मेले का समापन 31 जनवरी को हुआ।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा शर्मा एवं प्रदीप पाराशर के मार्गदर्शन में हुए पांच दिवसीय कैरियर मेले के समापन सत्र में विद्यालय के करियर नोडल ऑफिसर गौतम दीक्षित द्वारा पांच दिवसीय कैरियर मेले का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया एवं कैरियर कार्ड द्वारा छात्रों को अवगत कराया गया। साथ-ही-साथ विद्यालय के विषय शिक्षकों ने अपने-अपने विषय में कैरियर उपलब्धता का परिचय कराया। भौतिक शास्त्र में सुरेंद्र सिंह नाथावत, रसायन शास्त्र में प्रदीप शर्मा, संस्कृत भाषा का शैलेंद्र वर्मा एवं अंग्रेजी विषय में शीतल मेश्राम एवं हिंदी भाषा में इंदिरा पाराशर ने व्याख्यान दिया। अंत में प्रदीप पाराशर ने कक्षा दसवीं एवं 12वीं के छात्रों को परीक्षा संबंधित एवं कैरियर संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया। आभार रुक्मणी भदोरिया ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button