समाज संसार
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नारी चेतना मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन
समाजसेवी वीरबाला कासलीवाल ने दिलाई नवीन कार्यकारिणी को शपथ, शोभा कासलीवाल बनीं अध्यक्ष

उज्जैन। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर फ्रीगंज के नारी चेतना मंडल का शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी वीरबाला कासलीवाल ने नवीन कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान मंडल अध्यक्ष के रूप में शोभा कासलीवाल को नियुक्त किया गया। वहीं, सचिव पद की जिम्मेदारी नीलू बड़जात्या और कोषाध्यक्ष का प्रभार संगीता सोनी को सौंपा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति जैन ने किया।
आयोजन में समाज के प्रमुख ट्रस्टी विजेंद्र सुपारीवाले, धर्मेंद्र सेठी, राहुल जैन, नितिन डोसी, सुनील सोगानी सहित सचिन कासलीवाल,संजय बड़जात्या विशेष रूप से मौजूद रहे। मातृशक्ति में पुष्पा बज, मीना जैन, सुमन गोधा, शकुंतला सोनी, प्रीति बिलाला, सुनीता जैन, वंदना टोंग्या, कविता काला, संगीता बडजात्या, मधु बड़जात्या, आशा कासलीवाल, मंजु जैन, तारा जैन मौजूद रही।



