गपशप

पुलवामा के शहीदों को उज्जैन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शहीदों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता, उनकी स्मृति को जीवित रखना हमारा दायित्वः महेश परमार

उज्जैन। देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलवामा के 40 वीर जवानों को आज उज्जैन में नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मप्र युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास, सर्व कल्याण बजरंग दल एवं रूप सिंह दरबार बामनिया बंजारा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ’शहीद तिरंगा यात्रा’ एवं श्रद्धांजलि सभा शहीद पार्क पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों के चित्रों पर पुष्पमालाएँ अर्पित कर की गई। हजारों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया। इसके पश्चात राष्ट्रभक्ति नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के साथ भव्य शहीद तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।
शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लें युवा
मप्र युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान, सर्व कल्याण बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली निगम ने बताया कि यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहीदों के बलिदान को स्मरण कर समाज में राष्ट्रप्रेम की चेतना जागृत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से निरंतर हर वर्ष यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी देश के शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं तराना विधायक महेश परमार थे। उन्होंने कहा कि जिन वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राण अर्पित किए, उनका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन उनकी स्मृति को जीवित रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। पुलवामा के वीर जवानों की शहादत हमें याद दिलाती है कि देश की आज़ादी और सुरक्षा कितने बड़े बलिदानों से सुरक्षित है।
गूंज उठे देशभक्ति के नारे
तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “अमर जवान अमर रहें” जैसे नारों के साथ वातावरण को भावुक कर दिया। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे कृ सभी वर्गों की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि उज्जैन का जन-जन अपने वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञ है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय तेजवीर सेवा के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह जाट, हिंदूवादी नेता रूपेश ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश कुमावत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरि माली, पवन बरोलिया, विश्वास सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, सरद चौहान उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय रूप सिंह दरबार बामनिया बंजारा संगठन से राहुल मोडवत, कैलाश चावड़ा, गिरधारी लाल खिची, राम सिंह दायमा, मनोज गरासिया, भीम सिंह दायमा, अंतर सिंह चौहान, विजय खींची, रघुनाथ दायमा, बापु दायमा, श्याम लाल राठौर, इंद्र चावड़ा, किशन चंदेल, राकेश बागड़ा, राजेश खींची, गणेश, कुंदन सिंह दायमा, अंतर बागड़ा, कैलाश, प्रभु, गोविंद, प्रभु लाल, जितेन गरासिया, भेरूलाल चावड़ा, दीपक चावड़ा, नरेंद्र गरासिया, दीपक चावड़ा सहित समस्त बामणिया बंजारा समाज उपस्थित रहा।
इसके साथ ही युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व कल्याण बजरंग दल बबलू जाट, राष्ट्रीय सह सचिव राहुल जाट, राष्ट्रीय मंत्री योगेश जाट, युवा प्रदेश अध्यक्ष देवराम जाट, गौरक्षा परिषद प्रदेश अध्यक्ष विशाल नागर, संभाग संगठन मंत्री प्रणव जाट, जिला अध्यक्ष राहुल चावड़ा, जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्र परमार, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज बोडाना, बड़नगर से शुभम चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष अजय चौधरी, मीडिया प्रभारी राजेश बना, गौ रक्षा परिषद से कुनाल सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश जोशी, तपोभूमि उपाध्यक्ष राकेश चौहान, तपोभूमि अध्यक्ष अजय चौधरी, अंकित यादव, अर्जुन मालवीय, राहुल भाट, सोनू पंवार, कुंदन वर्मा, विशाल वर्मा, गोरव सिलोदिया, साहिल मकवाना, विकास, बने सिंह माली, उज्जैन नगर अध्यक्ष भैरव सिंह मालवीय, भानु ठाकुर, गोकुल सिंह दरबार, मनीष बैरागी, सचिन लाल, पशुपतिनाथ गौ सेवा संस्था के अध्यक्ष गौरव बना, सुमित्रा सिंह चौहान एवं गोरक्षा न्यास महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तनु गांधी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व युवा शामिल हुए।
अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और मनीष सिंह चौहान सहित सभी संगठनों ने उज्जैन वासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button