सेहतनामा

पूर्णिमा श्री सेवा संगठन के निःशुल्क हृदय जांच शिविर अभियान में हजारों ने कराई हृदय जांच

विभिन्न अशासकीय अस्पतालों में हो रहा निःशुल्क उपचार

तराना विधानसभा के जवासियाकुमार एवं उज्जैन शहर के वृंदावनपुरा व कोट मोहल्ला में शिविर संपन्न
तराना विधानसभा के बाद अब बड़नगर में भी गूंजेगा ‘दिल से कहो अपने मोहनजी है न’
उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उपलब्धियों भरे ऐतिहासिक दो वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्णिमाश्री सेवा संगठन द्वारा जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से निःशुल्क हृदय जांच शिविर अभियान ‘दिल से कहो अपने मोहनजी है न’ अंतर्गत हजारों नागरिकों ने अपने हृदय की जांच कराई, शिविरों में चिन्हित मरीजों का उपचार भी प्रारंभ हो गया है। ’इसी श्रृंखला में शनिवार को तराना विधानसभा में शिविरों की श्रृंखला प्रारंभ हुई एवं सोमवार 16 फरवरी से बड़नगर विधानसभा में भी शिविर आयोजित किये जाएंगे।
अभियान के मुख्य संयोजक एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल ने विस्तार से बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह अभियान संपूर्ण जिले में फैल रहा है। अभियान में अब तक संपन्न हुए शिविरों के अंतर्गत उज्जैन जिले के हजारों नागरिकों ने अपने हृदय की जांच कराई है। चिन्हित मरीजों का उज्जैन, देवास एवं इंदौर के अशासकीय अस्पतालों में उपचार भी प्रारंभ हो चुका है। यह उपचार आयुष्यमान अंतर्गत अधिसूचित अस्पतालों में पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है।
तराना विधानसभा में भी गूंजा ‘दिल से कहो अपने मोहनजी है न’…….
खोईवाल ने आगे बताया कि अभियान अंतर्गत जिले की तराना विधानसभा में शनिवार को जवासिया कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हृदय जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं सैकड़ों लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाईल, ईसीजी एवं ईको की जांच पूर्णतः निःशुल्क रूप से की गई। ग्राम जवासिया कुमार के शिविर में पूर्णिमाश्री सेवा संगठन अध्यक्ष विक्रमसिंह गोंदिया, सोनू भाटिया, वरिष्ठ भाजपा नेता वासुदेव पांडे, लाड़सिंह गुर्जर, राजदीप चावड़ा, राजपालसिंह पंवार, नटवरलाल गुर्जर सहित बीएमओ प्रमोद अर्गल, संस्था प्रभारी दीपक जाटव, सुरेश राठौर सहित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर के हृदय रोग विशेषज्ञ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसी श्रृंखला में शनिवार को उज्जैन शहर के वृंदावनपुरा एवं कोट मोहल्ला स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक में भी अमलतास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देवास एवं गोकुलदास हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग से शिविर आयोजित किये गये जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने हृदय स्वास्थ्य से संबंधित जांचें कराई। इन शिविरों में हृदय रोग से संबंधित चिन्हित गंभीर मरीजों को उपचार हेतु अस्पतालों में भेजा गया है।
16 फरवरी सोमवार से बड़नगर विधानसभा में भी शिविरों की श्रृंखला……..
अभियान के मुख्य संयोजक सत्यनारायण खोईवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी सोमवार से बड़नगर विधानसभा में शिविरों की श्रृंखला प्रारंभ होगी। जिसमें सर्वप्रथम सिविल हॉस्पिटल बड़नगर में एसएन कृष्णा हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर आयोजित किया जाएगा!
बड़नगर में अभियान के आयोजन एवं तैयारियों के संबंध बैठक विधायक जितेंद्रसिंह पंड्या के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई एवं आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। जिसमें बड़नगर विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्षगण एवं पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के अध्यक्ष विक्रमसिंह गोंदिया, विजय द्विवेदी, धर्मेन्द्रसिंह भदौरिया, विराग मिश्रा, शांतिलाल गोखरू सहित पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लाभ लेने की अपील….
जिलाधीश रोशनकुमार सिंह, सीएमएचओ अशोक कुमार पटेल, पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के अध्यक्ष विक्रमसिंह गोंदिया, धर्मेन्द्रसिंह भदौरिया, उज्जैन नगर अभियान संयोजक दीपक अग्रवाल, प्रकाश गोमे, कन्हैयालाल चौहान, विजय द्विवेदी, बाबूलाल पंवार, कांतीलाल परमार, सोनू भाटिया, जितेंद्र परमार,कमल बिलोनीया, अजय मकवाना, सुरेन्द्र मेहर, राजेश अहिरवार, महेंद्र गोमे, सुनील मेहर,दिलीप गांगोलिया, जितेंद्र चौधरी,अमृतेष त्रिवेदी , विकास करपरीया, पवन मकवाना,राजेश चौधरी, मनोज नागदेव,कमल चौधरी, अशोक माली, विकास मालवीय, धर्मेन्द्र सोलंकी, लखन परमार, सुभाष चोधरी,अर्जुन गोमे, चेतन बोरीवाल, विकास बाड़ोलिया सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शिविर में पधारकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील शहरवासियों से की है।

Related Articles

Back to top button