लोकल गपशप

पेंशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, 11 मार्च को भोपाल में प्रदर्शन की तैयारी

संभागीय प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अनिल कुमार त्रिवेदी बने संभागीय संयोजक

सावन भादो माता मंदिर में जुटीं पेंशनर्स की भीड़, नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों का सम्मान
उज्जैन। संभागीय प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन (भोपाल) की उज्जैन शाखा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक और कार्यकारिणी का गठन रविवार को देवासगेट स्थित सावन भादो माता मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ-साथ आगामी आंदोलनों की रूपरेखा भी तय की गई।
संभागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे के निर्देशन में नई संभागीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें सर्वसम्मति से श्री अनिल कुमार त्रिवेदी को संभागीय संयोजक नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में कैलाशदास बैरागी और ओमप्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष, घनश्याम जोशी को संभागीय महामंत्री, शांतिलाल जायसवाल को संभागीय सह सचिव और अमृतलाल शर्मा को सह सचिव बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मदनलाल मालवीय (माकड़ोन), राधेश्याम वर्मा (तराना), दुलेसिंह चौहान, ओमप्रकाश वर्मा, संजय उदगीर और सुरेन्द्र कुमार गौड़ को मनोनीत किया गया। महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती अरुणेश्वरी गौतम को सौंपी गई है।
बैठक का एक मुख्य एजेंडा आगामी आंदोलन रहा। सदस्यों ने 11 मार्च 2026 को भोपाल में होने वाले संभावित विशाल प्रदर्शन को लेकर चर्चा की और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। संगठन ने पेंशनर्स की मांगों को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया।
बैठक की शुरुआत में नव निर्वाचित संभागीय सचिव श्री घनश्याम तिवारी का स्वागत किया गया। वहीं, सदस्य श्री कालू सिंह जी परिहार का जन्मदिन होने पर उनका भी विशेष स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संभागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे और जिला अध्यक्ष अशोक जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में कुल 36 सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button