पोरवाड़ समाज की नई कार्यकारिणी घोषित: नरेंद्र कुमार जैन बने अध्यक्ष, संजय मेहता को मिली सचिव की जिम्मेदारी
होली मिलन समारोह में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय; अनंत शुभ गार्डन में उमड़ा समाज

उज्जैन | श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर खारा कुआं के श्री जैन श्वेतांबर बीसा पोरवाड़ समाज का ‘होली मिलन समारोह’ रविवार (8 मार्च) को मंगलनाथ रोड स्थित अनंत शुभ गार्डन पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की एकता और भविष्य की रूपरेखा तय करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।
सर्वसम्मति से चुना गया नेतृत्व
समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष अभय जैन ने नए अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र कुमार जैन के नाम का प्रस्ताव रखा। समाज के सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके पश्चात कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदों की घोषणा की गई, जिसमें संजय मेहता को सचिव, प्रशांत फागनिया को उपाध्यक्ष, मयंक जैन को कोषाध्यक्ष तथा अमित शाह को सहसचिव नियुक्त किया गया।
युवाओं को मिली कार्यकारिणी में जगह
समाज को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से कार्यकारिणी में युवाओं को भी शामिल किया गया है। सदस्य के रूप में संदीप जैन, आशीष जैन, समीर जैन, क्षितिज जैन, नितिन जैन, दीपेश जैन, राहुल जैन, अंश जैन, श्रेयांक जैन और शुभ जैन को मनोनीत किया गया।
वरिष्ठजनों की गरिमामय उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण अवसर पर समाज के संरक्षक कांतिलाल शाह, पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार जैन, अशोक गांधी, मानमल जैन, प्रफुल्ल फागनिया, प्रकाश फागनिया और प्रकाश गांधी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं समाजजन मौजूद थे। नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



