पाठशाला

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर

श्री सूर्य सागर दिगम्बर जैन स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में विजेताओं को पुरस्कार

प्रतिभा निखारने के लिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों पर जोर
उज्जैन। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्य सागर दिगम्बर जैन स्कूल में वार्षिक गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आचार्य सूर्य सागर महाराज के परिजनों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की मौजूदगी में यह गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. लाभचंद जैन एवं डॉ. चिराग जैन यशलहा (इंदौर) उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास भी उतना ही आवश्यक है। विद्यालय में होने वाली गतिविधियाँ प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं। संस्था अध्यक्ष रमेशचंद कासलीवाल सहित अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अरविंद टोंग्या, राजेश कासलीवाल, अजय कुमार जैन, जिनेन्द्र जैन चने वाले, प्रकाश झांझरी, महिपाल गंगवाल तथा प्रफुल्ल कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापक विजय जैन ने बताया कि सूर्य सागर दिगम्बर जैन स्कूल अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और संस्कारयुक्त वातावरण के लिए पहचाना जाता है। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को समान महत्व दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। संस्था निरंतर प्रगति करते हुए समाज में श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान कर रही है। कार्यक्रम के अंत में आभार संस्था मंत्री संजय कुमार जैन ने माना।

 

Related Articles

Back to top button