धर्म-कर्म

प्रभु प्रेमी संघ का फाग महोत्सव 14 को; राधे-कृष्ण के संग फूलों और गुलाल से खेली जाएगी होली

गंगा गार्डन में शाम 4:30 बजे से होगा आयोजन, सत्संग और भजनों की बहेगी सरिता

उज्जैन। स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के अनुयायियों की संस्था ‘प्रभु प्रेमी संघ परिवार’ द्वारा आगामी 14 मार्च (शनिवार) को शहर में भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान संस्था के सभी अनुयायी राधे-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों और गुलाल की होली खेलेंगे।
सत्संग और भजनों पर झूमकर मनेगा उत्सव
संस्था के अध्यक्ष अजय पाण्डे ने बताया कि फाग महोत्सव का यह रंगारंग आयोजन शाम 4:30 बजे से गऊ घाट स्थित गंगा गार्डन (जंतर-मंतर के आगे, होटल अथर्व के सामने) में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सत्संग और मधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। भजनों की सरिता के बीच उपस्थित श्रद्धालु एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेलेंगे और फाग उत्सव का आनंद लेंगे।
अध्यक्ष अजय पाण्डे ने संस्था के सभी अनुयायियों और धर्मप्रेमी बंधुओं से इस फाग महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर उत्सव का आनंद लेने और धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button