प्रेमचंद की कथाओं में नारी चित्रण पर विमर्श और काव्य पाठ 9 मार्च को
विक्रमादित्य शोध पीठ में जुटेंगी शहर की साहित्यकार और कवयित्रियां

उज्जैन। प्रेमचंद सृजनपीठ द्वारा साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के तत्वावधान में विक्रमादित्य शोध पीठ में सोमवार, 9 मार्च को प्रातः 11 बजे से ‘प्रेमचंद की कथाओं में नारी चित्रण’ विषय पर विमर्श एवं कवयित्रियों के काव्य पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेमचंद सृजनपीठ के निदेशक मुकेश जोशी ने बताया कि विमर्श सत्र की मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति कलावती यादव होंगी और सारस्वत अतिथि आकाशवाणी उज्जैन की केंद्र निदेशक डॉ. अनामिका चक्रवर्ती रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना सिंह करेंगी। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रेमलता चुटैल और प्राध्यापक डॉ. प्रीति पांडे अपने विचार साझा करेंगी। इस विमर्श सत्र का संचालन डॉ. नेत्रा रावणकर करेंगी।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में काव्य पाठ होगा, जिसमें डॉ. पुष्पा चौरसिया, डॉ. नेत्रा रावणकर, प्रेमशीला श्रीवास्तव, शारदाश्री, निशा पंडित, डॉ. अनामिका सोनी, संयोगिता शर्मा, संगीता तल्लेरा, डॉ. नीता जाधव, डॉ. अभिलाषा शर्मा और नेहा दुबे अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगी। काव्य पाठ का संचालन वैशाली शुक्ला करेंगी। सृजनपीठ द्वारा आगामी दिनों में मालवी-निमाड़ी लोकभाषा कवि सम्मेलन और व्यंग्य विमर्श-पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।



