समाज संसार

फतेहपुरिया अग्रवाल पंचायत महिला मंडल ने मनाया सिंजारा महोत्सव, रेणु मेंदावाला बनीं ‘सिंजारा क्वीन’

गणगौर की थीम पर हुआ घूमर और पारंपरिक नृत्य, महिलाओं ने उल्लास के साथ लिया सहभोज और घेवर का आनंद

उज्जैन। श्री फतेहपुरिया अग्रवाल पंचायत महिला मंडल की ओर से उल्लासपूर्ण वातावरण में सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंजारे के पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गणगौर की थीम पर विविध आयोजन हुए।
सात प्रतियोगियों के बीच चुनी गईं सिंजारा क्वीन
महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘बेस्ट सिंजारा क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें कुल सात प्रतियोगियों ने भाग लिया। थीम के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा और साज-श्रृंगार के लिए रेणु मेंदावाला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर श्सिंजारा क्वीनश् का खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर राधा गोयल रहीं। दोनों विजेताओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
तीज की सजावट और गणगौर की थीम पर हाऊजी
सरोज अग्रवाल ने बताया कि आयोजन स्थल पर तीज के त्योहार के अनुकूल आकर्षक सजावट की गई थी, जिससे पर्व का उल्लास देखते ही बन रहा था। महोत्सव में महिलाओं ने गणगौर की थीम पर पारंपरिक घूमर और अन्य सामूहिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही फनी गेम्स और गणगौर थीम पर ही हाऊजी भी खेली गई। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नम्रता हरभजनका, सचिव आशा भगत, मीना पसारी, सीमा गर्ग, निशा हरभजनका, अनिता सुरेका, शैलजा बैराठी, अनिता गोयल, संजना गोयल, कांता गोयल, उमा अग्रवाल और राजकुमारी पसारी सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित थीं। सिंजारा पर्व के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से सभी सदस्याओं को पारंपरिक मिठाई घेवर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य के साथ हुआ।

 

Related Articles

Back to top button