कंट्रोवर्शियल

फेरीवालों के समर्थन में आए विधायक महेश परमार

अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई रोकने की कही बात, कहा- बीच का रास्ता निकालेंगे

उज्जैन। शहर में फेरीवालों और स्ट्रीट वेंडर्स पर हो रही कार्रवाई के विरोध में नेशनल हॉकर फेडरेशन के बैनर तले चल रहे धरने को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। धरने पर पहुंचे विधायक महेश परमार ने फेरीवालों की समस्याओं को सुना और मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की।
फेडरेशन के जिला संयोजक अर्जुन कहार ने बताया कि धरने के दौरान महेश परमार ने टीआई और निगम कमिश्नर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फिलहाल 2-3 दिन तक गरीबों पर कोई कार्रवाई न करें। हम बैठकर बातचीत करेंगे और प्रशासन व फेरीवालों के हित में कोई बीच का रास्ता निकालेंगे, जिससे किसी का रोजगार न छिने।
सर्वे और कानून के पालन की मांग
फेडरेशन का आरोप है कि उज्जैन में स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 और 2016 के नियमों का उल्लंघन कर बेदखली की जा रही है। बिना पुनर्वास और सर्वे के वेंडर्स को हटाया जाना गैर-कानूनी है। संगठन ने मांग की है कि जब्ती और उत्पीड़न तुरंत रोका जाए और वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें व्यवस्थित किया जाए।

Related Articles

Back to top button