सेहतनामा

फ्रीगंज में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की मिलेंगी सेवाएं

आयुर्वेद, होम्योपैथी से लेकर आंखों और पैथोलॉजी की मुफ्त जांच; मरीजों को दवाइयां भी मिलेंगी निःशुल्क

उज्जैन। शहर के फ्रीगंज स्थित आचार्य विद्यासागर अतिथि भवन में रविवार, 22 फरवरी को एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक चलने वाले इस शिविर में आमजन को एक ही छत के नीचे कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की निःशुल्क सेवाएं प्राप्त होंगी।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी ये सभी स्वास्थ्य सुविधाएं
शिविर में मरीजों के लिए व्यापक चिकित्सा व्यवस्था की गई है। यहाँ आने वाले लोगों को आयुर्वेद और होम्योपैथी विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, आंखों की विस्तृत व निःशुल्क जांच, और विभिन्न प्रकार की आवश्यक पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही, चिकित्सकों के परामर्श के उपरांत मरीजों को आवश्यक औषधियों (दवाइयों) का निःशुल्क वितरण भी इसी शिविर में किया जाएगा।
इस जनहितैषी आयोजन में आयुष विभाग और जिला चिकित्सालय की ओर से विशेष चिकित्सीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संयोजन आचार्य पूज्यपाद स्वामी चिकित्सालय एवं परामर्श केंद्र (फ्रीगंज), सामाजिक संसद दिगम्बर जैन समाज, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर (फ्रीगंज) और जैन इंजीनियर्स सोसाइटी (उज्जैन चैप्टर) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। सभी आयोजक और सहयोगी संस्थाओं ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। साथ ही, अपने परिवार और परिचितों को भी प्रेरित कर साथ लाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Back to top button