धर्म-कर्म

फ्रीगंज स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

शिव विष्णु मंडल और रहवासियों के सहयोग से हुआ आयोजन, दोपहर 12 बजे हुई जन्म आरती

उज्जैन। शहर के फ्रीगंज स्थित श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थापित श्री राम दरबार में शुक्रवार, 27 मार्च को राम नवमी के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
मंदिर के पुजारी घनश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1995 में स्थापित इस श्री राम दरबार में जन्मोत्सव का आयोजन श्री शिव विष्णु समिति द्वारा फ्रीगंज के रहवासियों के जन सहयोग से किया गया। आयोजन के तहत प्रातः काल भगवान का अभिषेक और पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात मध्याह्न 12 बजे भगवान श्री राम की जन्म आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम श्री शिव विष्णु समिति द्वारा जन सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Related Articles

Back to top button