धर्म-कर्म
बच्चों को दिए जीव दया के संस्कार, तिलकेश्वर गौशाला में गायों को खिलाया चारा
महावीर जन्म कल्याणक पर सम्यक् ग्रुप ने की भव्य चल समारोह की अगवानी, गौसेवा कर बांटे सकोरे

उज्जैन। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘सम्यक्’ के सदस्य दंपत्तियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य चल समारोह की अगवानी की। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘अहिंसा परमो धर्म’ और भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा। चल समारोह में सदस्यों ने वेदी जी पर विधिपूर्वक अष्ट द्रव्य अर्घ्य समर्पित कर भगवान की आरती की।
ग्रुप अध्यक्ष नीरज सोगानी ने बताया कि भगवान महावीर का अमर सिद्धांत ‘परस्परोपग्रहो जीवानाम्’ सभी जीवों के प्रति सहयोग, करुणा और दयाभाव का संदेश देता है। इसी सिद्धांत को आत्मसात करते हुए सम्यक् ग्रुप निरंतर सेवा और सरोकार के कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। जन्म कल्याणक के पूर्व दिवस सोमवार को सभी सदस्य तिलकेश्वर गौशाला पहुंचे और गायों को चारा खिलाकर गौसेवा की। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए जल व्यवस्था हेतु सकोरे भेंट किए गए।
इस सेवा कार्य में ग्रुप के बच्चों को भी सहभागी बनाया गया, जिससे उनमें बचपन से ही दया, करुणा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता के संस्कार विकसित हो सकें। कार्यक्रम में सचिव गौरव लुहाड़िया एवं कोषाध्यक्ष आयुष कासलीवाल की सक्रिय भूमिका रही।