गपशप
बोहरा यूथ ग्रुप ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य लक्ष्य भारतीय संविधान का सम्मान करना, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना

उज्जैन। 77वें गणतंत्र दिवस पर ‘बोहरा यूथ ग्रुप द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता मुस्तफा ए पीठावाला के संयोजन में ध्वजारोहण किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवन गुरु तिवारी उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित बोहरा कार्यकर्ताओं द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। मुस्तफा ए पीठावाला ने कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य लक्ष्य भारतीय संविधान का सम्मान करना और हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनी जान गंवाई है। इस अवसर पर मुस्तफा कोरासा वाला, जुल्फीकार मलोला वाला, शब्बीर सकरू वाला, अली हैदर मेवा वाला, हुसैन मलोला वाला, अब्बास कपड़ा वाला, हसन अली कपड़ा वाला, युसूफ बैग वाला, शब्बर सकरु वाला, क़ाईद कपड़ा वाला, हुसैन कपड़ा वाला, अली असगर पाटला वाला, हातिम पीठावाला,अमीर अतर वाला, सैफी बड़वाह वाला, हुसैन अतर वाला आदि बोहरा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



