समाज संसार

भव्य चल समारोह के साथ मनी भगवान मिनेष जी की जयंती, ढोल-ढमाकों पर झूमा समाज

सैकड़ों वाहनों की रैली निकाली गई, विष्णु वाटिका में आरती और महाप्रसादी के साथ हुआ समापन

उज्जैन। महाकाल की नगरी में 21 मार्च को मीणा समाज के आराध्य भगवान श्री मिनेष जी की जयंती पूर्ण धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मप्र मीणा समाज सेवा संगठन की उज्जैन जिला इकाई के तत्वावधान में शहर में एक भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसे लेकर जिले भर के मीणा समाज के बंधुओं में भारी उत्साह देखा गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश मीणा और महिला अध्यक्ष सुविधा प्रहलाद पटेल ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 10 बजे बापू नगर आगर रोड से ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के साथ भगवान श्री मिनेष जी का भव्य चल समारोह शुरू हुआ। इसमें भगवान मिनेष जी का रथ, डीजे और सैकड़ों की संख्या में दोपहिया व चार पहिया वाहन शामिल थे। यह चल समारोह मोहन नगर, धनकुटा मोहल्ला और काजीपुरा होते हुए पिपलीनाका स्थित विष्णु वाटिका पहुंचा।
विभिन्न मार्गों पर हुआ भव्य स्वागत
चल समारोह में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु और माता-बहनें वाहनों पर सवार होकर शामिल हुईं। मीणा बाहुल्य क्षेत्रों सहित शहर के विभिन्न मार्गों पर इस चल समारोह का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। विष्णु वाटिका गार्डन पहुंचने के बाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भगवान मिनेष जी और भगवान गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना व आरती की गई। इस दौरान सामाजिक उत्थान के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया और अंत में सभी समाजजनों ने महाप्रसादी एवं भोजन ग्रहण किया।
ये रहे उपस्थित
आयोजन में युवा मीणा समाज प्रदेश महामंत्री सतीश चांदा, युवा प्रदेश महामंत्री महेंद्र मीणा दादू, युवा जिलाध्यक्ष आशुतोष मीणा, उज्जैन दक्षिण अध्यक्ष सतीश खोड़ा, मधुरम मीणा, राजेश मीणा घुसिंगा, उपाध्यक्ष मुकेश मीणा‌, बालमुकुंद मीणा, युवा प्रदेश मंत्री दिनेश मीणा, युवा प्रदेश मंत्री कमलेश मीणा, दीपक मीणा, संतोष मीणा, शक्ति मीणा, घट्टिया अध्यक्ष गणेश मीणा, रंजीत मीणा, बालमुकुंद मीणा, सेवाराम डोबाल, गणेश डोबाल, युवा उत्तर अध्यक्ष तरुण मीणा, राहुल चांदा, राकेश मीणा, उपाध्यक्ष संजय मीणा, नागदा-खाचरौद अध्यक्ष आयुष मीणा, महिदपुर अध्यक्ष विनोद मीणा, एडवोकेट अभिषेक चांदा, कोषाध्यक्ष पंकज चांदा, शशि जारेडा, दीपक जारेडा, दीपक मीणा, महेश मीणा, जगदीश मीणा, प्रकाश मीणा, राजकुमार मीणा, शांतिलाल मीणा, के के रावत, जितेंद्र मीणा, दिलखुश मीणा, गाबा पहलवान, शेरू जारेडा, ओम प्रकाश मीणा, उत्तम मीणा, दीपक मीणा, सतीश मीणा, बापू नगर गब्बर जारेडा, आर राजन मीना, विकास मीणा, मुकुट मीणा और अशोक चांदा सहित शहर व जिलेभर के स्वजातीय बंधु सपरिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button