पाठशाला

भागलपुर के राष्ट्रीय एकता शिविर में माधव कॉलेज के छात्रों ने किया विक्रम विवि का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय स्तर पर चमके माधव कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक, प्राचार्य ने किया सम्मान

उज्जैन के यशवंत और देव ने भागलपुर में बढ़ाया मान, राष्ट्रीय एकता शिविर में दिखाई सहभागिता
उज्जैन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय माधव कॉलेज, उज्जैन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के स्वयंसेवक यशवंत मालवीय और देव चौहान ने बिहार के भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में सम्राट विक्रमादित्य (विक्रम) विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
यह सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया था। इस शिविर में उज्जैन के दल का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम भील ने किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
महाविद्यालय लौटने पर हुआ सम्मान
शिविर से सफलतापुर्वक लौटने पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना वीरेंद्र सिंह ने दल का स्वागत किया। उन्होंने स्वयंसेवकों और दल नायक को बधाई देते हुए सम्मानित किया और इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज सारवान सहित वरिष्ठ स्वयंसेवक नागेश भिलाला, यश पंवार और वैभव भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button