भागवत कथा में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा, 56 भोग लगाकर की गोवर्धन पूजा
मक्सी रोड स्थित बालाजी टाइल्स परिसर में चल रहा आयोजन, भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

उज्जैन। मक्सी रोड स्थित बालाजी टाइल्स परिसर (नीमनवासा, चकोर पार्क) में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिवस रविवार को धार्मिक उल्लास छाया रहा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई और विधि-विधान से शिवलिंग एवं नंदी की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
कथा व्यास पंडित अजय शंकर तिवारी ने बताया कि बालाजी टाइल्स एवं पंवार परिवार द्वारा 11 से 17 फरवरी तक यह आयोजन किया जा रहा है। रविवार को संजय पंवार के निवास से कथा स्थल तक गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में रहवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कथा स्थल पर पहुँचकर मंत्रोच्चार के साथ शिवजी और नंदीजी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
शिवरात्रि पर लगा छप्पन भोग
15 फरवरी (शिवरात्रि) के पावन अवसर पर कथा के दौरान गोवर्धन पूजा की गई और भगवान को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। कथा व्यास ने बताया कि सोमवार, 16 फरवरी को रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा और 17 फरवरी को कथा समापन के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से कैलाश पंवार, रमेश पंवार, प्रकाश पंवार, राजमल पंवार, संजय पंवार, बंटी कालोदिया सहित समस्त बालाजी टाइल्स पंवार परिवार और मित्र मंडल के सदस्य व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद रहे।



