भारतीय जैन संघटना, मध्यप्रदेश पश्चिम का राज्य अधिवेशन १ फ़रवरी को उज्जैन में
अधिवेशन में बीजेएस मध्यप्रदेश के पदाधिकारी, सदस्य, बीजेएस कार्यकर्ता होंगे शामिल

उज्जैन। भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) के राज्य अधिवेशनों 2025-26 की श्रृंखला में १ फ़रवरी को उज्जैन में अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है। कालिदास अकादमी में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होने वाले इस अधिवेशन में बीजेएस मध्यप्रदेश के सभी पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में बीजेएस कार्यकर्ता गण उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बीजेएस के संस्थापक शांतिलाल मुथ्था का प्रबोधपूर्ण मार्गदर्शन सभी को प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य नेशनल प्रेसिडेंट नंदकिशोर सांखला, नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉ. पंकज चोपड़ा तथा मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल जैन भी इस आयोजन की गरिमा बढ़ाने हेतु उपस्थित रहेंगे।
अधिवेशन मध्यप्रदेश की स्टेट प्रेसिडेंट साशा जैन एवं स्टेट जनरल सेक्रेटरी कमलेश जैन के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी चैप्टर, कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक साझा मंच पर एकजुट होकर समाज के सुदृढ़ीकरण और राष्ट्र निर्माण के आगामी लक्ष्यों व योजनाओं पर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।
उद्धाघटन सत्र के अतिथि अनिल जैन कालूहेड़ा विधायक रहेंगे। सुबह ९ बजे से शाम को पाँच बजे तक अलग अलग सत्रो में अलग अलग विषयों पर मंथन कर शोध कर विषयों पर किये जाने वाले समाज उत्थान के लिए आने वाली पीड़ियो को उचित समाधान देने का महत्वपूर्ण कार्य राष्ट्रीय स्तर के एनजीओ द्वारा उपलब्ध किया जाना भारतीय संस्कृति के लिए पोषण सिद्ध होगा।
अधिवेशन में जैन समाज में नई पीढ़ी की सोच के अनुरूप जीवनसाथी चयन के लिए प्रोग्राम, युवती सक्षमीकरण प्रोग्राम, जैन पारिवारिक अदालत, देशभर में एमएसएमई के लिए उद्यमियों के लिए जागरूकता अभियान तथा प्रत्येक माह के लिए अलग अलग कार्यक्रम पर मंथन होगा।
राज्य अध्यक्ष साशा जैन, राज्य उपाध्यक्ष ओम जैन, जिला अध्यक्ष कल्पना विजय सुराना, उज्जैन अध्यक्ष मनीषा ओरा, सचिव सिद्धार्थ बाफना, ऋषभ जैन, मनोज सुराणा, कनुप्रिया, अंशु बाफना, खुशबू कटकानी, नीता जैन, मनीषा सुराणा आदि स्थानीय जैन समाज के अग्रजो व समाज के ट्रस्ट मंडल तथा सामाजिक संस्थाओ की सहभागिता होगी। उक्त जानकारी सचिव आभा सकलेचा ने दी।



