लोकल गपशप
भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के उद्घोष के साथ निकली तिरंगा वाहन रैली
श्री राम मंदिर परिसर में 77वें "गणतंत्र दिवस" पर किया झंडा वंदन

उज्जैन। बसंत विहार सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेंद्र परब के नेतृत्व में बसंत बिहार स्थित श्री राम मंदिर परिसर में 77वें “गणतंत्र दिवस” 26 जनवरी के अवसर पर सोमवार सुबह 9 बजे झंडा वंदन किया गया एवं गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बसंत विहार सांस्कृतिक मंच के सहसचिव नरेन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया कि 77वें राष्ट्रीय पर्व भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलोनी के गणमान्य नागरिक, माताएं, बहिनें एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की । बच्चे और बड़ों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम व देशभक्ति गाने की प्रस्तुति दी और गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। झंडा वंदन कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में कालोनीवासियों ने तिरंगे झंडे के साथ वाहन रैली श्री राम मंदिर से निकाली गई जिसमें सैकड़ों पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों ने देशभक्ति नारों, “भारत माता की जय”, ” वन्दे मातरम्” नारों के साथ पूरे बसंत बिहार कॉलोनी में भ्रमण कर, मंदिर परिसर में तिरंगा वाहन रैली का समापन हुआ।
सांस्कृतिक मंच की ओर से दिलीप सिंह देवड़ा, रमेश कुमावत, जे एस पांडेय, लोकेन्द्रसिंह बैस, डॉ. महेश शर्मा, देवेंद्र राय, जे पी शर्मा, जगदीश शर्मा, संग्रामसिंह चौहान, दिनेश जैन, शशिकांत जोशी, एन के गर्ग, देवेंद्र राय, उल्लास बक्शी, विजय गोठवाल, विजय प्रजापति, नरेंद्र कुमावत, उदयवीर खटाने, जसविंदर सिंह पनेसर, श्री भोजने, प्रकाश जेठवानी, जगजीतसिंह विष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से श्रीमती पनेसर, श्रीमति जेठवानी, श्रीमति बैस, बमनावत मेडम, श्रीमति भोजने, श्रीमति गौड़, श्रीमति शर्मा उपस्थित रही। संचालन अनिल रावेरकर ने किया। आभार मुकेश कुम्भकार ने माना।



