धर्म-कर्म

भेरूगढ़ जेल में 350 कैदियों ने खोला रोजा, अपराध छोड़ने की ली शपथ

मकसूद अली फैंस क्लब व कौमी एकता कमेटी का आयोजन, जेल अधिकारियों ने दी रमजान की मुबारकबाद

उज्जैन। मकसूद अली फैंस क्लब एवं कौमी एकता कमेटी के तत्वावधान में भेरूगढ़ जेल परिसर में रोजा इफ्तारी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 350 रोजेदार कैदियों ने रोजा इफ्तार किया, दुआ मांगी और अपराध छोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मकसूद अली एडवोकेट, जेल अधीक्षक मनोज साहू, जेल अधिकारी सुरेश गोयल और सहायक जेल अधिकारी डावर उपस्थित थे। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने अपने उद्बोधन में सभी कैदियों को माहे रमजान की मुबारकबाद दी। अतिथियों ने जेल में बंद कैदियों को अपराध छोड़ने की शपथ दिलाई। मकसूद अली एडवोकेट ने सभी कैदियों से अपील की कि वे इस पाक महीने में अपने गुनाहों से तौबा करें और दुश्मनों को माफ करें।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी रोजेदारों को मोईन अली ने दुआ करवाई। इस अवसर पर सद्दाम हुसैन, शरीफ छिपा, नबील खान, सोहेल छिपा के साथ ही रज्जाक मंसूरी और शाहरुख खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन परवेज खान ने किया और आभार फराज खान ने माना।

Related Articles

Back to top button