मना फाग उत्सव, शिव-पार्वती ने खेली भस्म और गुलाल की होली
विश्व शांति की प्रार्थना; भजनों की धुनों पर भक्तों ने लिया फाग का आनंद

उज्जैन: नरसिंह घाट के सामने स्थित कुमावत धर्मशाला में फाग उत्सव और महाकाल होली का भव्य आयोजन किया गया। भक्तों ने भारी उल्लास के साथ फाग का आनंद लिया।
भस्म और गुलाल से खेली होली, चौपड़ का हुआ प्रसंग
कार्यक्रम के दौरान भगवान शंकर और मां भगवती पार्वती के स्वरूपों ने महाकाल की तर्ज पर होली खेली। भगवान शंकर ने भस्म लगाई, वहीं मां भगवती ने गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भगवान शंकर द्वारा चौपड़ खेलने का प्रसंग भी जीवंत किया गया। उत्सव में उपस्थित सभी भक्तों ने भगवान से विश्व में शांति स्थापित होने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में ख्वाइश ने माता पार्वती का मनमोहक स्वरूप धारण किया था।
भजनों पर झूमे भक्त, इन सभी की रही उपस्थिति
संस्था के अध्यक्ष महेंद्र कटियार ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी आयोजन में भारी उत्साह रहा। भजन गायक लाली और ढोलक वादक कैलाश की जुगलबंदी ने फाग उत्सव में आनंद घोल दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से खेम सिंह तोमर, संजय बैस, निशा राठौर, सतीश राठौर, धर्मेंद्र सिंह परिहार, अनुदीप गंगवार, विष्णु कुमावत, गोपाल शर्मा, शैलेंद्र दुबे, राम नगर के विशाल सोनी, नमत सोनी, दुर्गा यादव, प्रतिभा कटियार, उमाकांत कटियार, प्रेरणा गंगवार, मंजू गंगवार, जितेन गंगवार और अजय करपे उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर फाग उत्सव और होली का आनंद लिया।



