महाकाल की नगरी में नवरात्र की सौगात: बिना बताए अपना रोग जानें, 20 से लगेगा निःशुल्क आयुर्वेद शिविर
नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल करेंगे परीक्षण, एक ही छत के नीचे मिलेगा सभी जटिल व असाध्य रोगों का समाधान

उज्जैन। महाकाल की नगरी में आने वाले दर्शनार्थियों और नगरवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए माँ दुर्गा वन औषधि संजीवनी अनुसंधान प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 20 से 24 मार्च तक पांच दिवसीय निःशुल्क नाड़ी परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्षीरसागर स्थित प्रकाश टॉकीज की गली में जायसवाल धर्मशाला में यह शिविर लगेगा।
शिविर के माध्यम से जनता जनार्दन को एक ही छत के नीचे सभी जटिल और असाध्य रोगों का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। आयुर्वेद विशेषज्ञ और नाड़ी वैद्य संतोष आनंद जायसवाल मरीजों का निःशुल्क नाड़ी परीक्षण कर उन्हें परामर्श देंगे। इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां मरीज को अपनी बीमारी बताने की आवश्यकता नहीं होती बल्कि वैद्य स्वयं नाड़ी देखकर रोग की सटीक पहचान करते हैं।
महाकाल वन मेले में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित वैद्य जायसवाल द्वारा शिविर में सैकड़ों साल पुरानी पद्धति के अनुसार जड़ी-बूटियों से निर्मित औषधियों द्वारा इलाज किया जाएगा। यहां मिर्गी, साइनस, माइग्रेन, दमा, भगंदर, बवासीर, पथरी, साइटिका, टीबी, थायराइड, लकवा, गठिया, जोड़ों का दर्द और गुप्त रोगों सहित सम्पूर्ण बीमारियों का सफल उपचार होगा। दर्द निवारण के लिए विशेष चमत्कारी संजीवनी बूटियों का उपयोग भी शिविर का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
नागरिकों की सुविधा के लिए यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होगा। बाहर से आने वाले मरीजों के लिए डाक पार्सल से भी दवा मंगाने की पार्सल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। असुविधा से बचने और अग्रिम पंजीयन के लिए मरीज हेल्पलाइन नंबर 9755703571, 9422869113 या 9300644113 पर संपर्क कर सकते हैं।



