गपशप
महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ‘इंडियन आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित
विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की चेयरमैन डॉ. ईशा अग्रवाल ने किया पुरस्कृत

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल को विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिष्ठित ‘इंडियन आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह सम्मान विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की चेयरमैन डॉ. ईशा अग्रवाल के हाथों प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. अग्रवाल मिस इंडिया एक्सक्विजिट 2015, माइलस्टोन इंटरनेशनल प्रिंसेस 2017, ग्लोबल इंटरनेशनल प्रिंसेस 2018 और मिस ब्यूटी टॉप ऑफ द वर्ल्ड 2019 की विजेता रही हैं।
इस गरिमामय अवसर पर विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्थापक अध्यक्ष और 184 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय मेडिटेशन ट्रेनर बीके डॉ. दीपक हरके सहित विहान अनिकेत हरके, सुप्रिया अनिकेत हरके तथा प्रतीक्षा घोंगड़े विशेष रूप से उपस्थित थे।



