धर्म-कर्म
महाकाल विवाह उत्सव में हुई हल्दी मेहंदी की रस्म
मंगल गीतों के बीच गणेश पूजन, भंडारे का शुभारंभ, खल-मिट्टी हुई

उज्जैन। जय महाकाल शयन आरती महिला भक्त मंडल ने बाबा महाकाल के विवाह समारोह के भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। मंडल की सदस्यों ने गणेश का आशीर्वाद लेकर पूजन और खल-मिट्टी की रस्म अदा की।
महिला मंडल ने गायन और नृत्य के साथ मंगल गीत गाकर गजानन गणपति को प्रथम आमंत्रण देकर स्थापित किया। 25 फरवरी को हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
महेंद्र कटियार ने बताया कि आज 26 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। मंडल ने सभी से आग्रह किया है कि यह आयोजन महाकाल का है, इसलिए 26 तारीख के कार्यक्रम में सभी अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। जो भी भक्त इस आयोजन में तन, मन या धन से सहयोग करना चाहते हैं, वे धर्मशाला स्थित आयोजन स्थल पर संपर्क कर सकते हैं।



