धर्म-कर्म

महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार ने देवी-देवताओं को अर्पित की प्रथम आमंत्रण पत्रिका

1 मार्च को रवि प्रदोष के पावन पर्व पर रघुकुल गार्डन में होगा विशाल भंडारा

बाबा महाकाल, हरसिद्धि माता और काल भैरव सहित नगर के प्रमुख मंदिरों पर दिया गया निमंत्रण
उज्जैन। श्री महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार द्वारा आगामी 1 मार्च 2026, रविवार को रवि प्रदोष के महापर्व पर एक विशाल भंडारे (रिसेप्शन) का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन से पूर्व, सनातनी परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजन समिति द्वारा नगर के प्रमुख देवी-देवताओं और तीर्थों पर कार्यक्रम की प्रथम आमंत्रण पत्रिका (निमंत्रण) अर्पित की गई।
आयोजन को सफल और निर्विघ्न बनाने की कामना के साथ युवा शक्ति परिवार द्वारा सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश (बाबा गजानंद महाराज), माता हरसिद्धि, राजाधिराज महाकाल महाराज और माता संतोषी को पत्रिका भेंट की गई। इसके पश्चात नगर के प्रमुख तीर्थों और भैरव मंदिरों जिनमें काल भैरव, मंगलनाथ, सिद्धनाथ, चक्र तीर्थ, मोक्षदायिनी शिप्रा नदी, आनंद भैरव और विक्रांत भैरव शामिल हैं, वहां जाकर भी विधिवत रूप से आमंत्रण पत्रिका अर्पित कर उन्हें भंडारे के लिए आमंत्रित किया गया।
रघुकुल गार्डन में सजेगा महाभंडारा, छप्पन भोग जैसी होगी व्यवस्था
आयोजक गुरुजी हरीश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य भंडारा नरसिंह घाट मार्ग, जयसिंहपुरा स्थित रघुकुल गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. रवि सोलंकी हैं। रवि प्रदोष के इस शुभ अवसर पर बाबा महाकाल के भक्तों के लिए अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान्न में विशेष रूप से इंद्राणी, सीताफल रबड़ी, आम का रस, काजू कतली, रसगुल्ला और खीर उपलब्ध रहेगी। भोजन व्यवस्था के अंतर्गत सब्जी-पूरी, दाल-चावल, मिक्स वेज, तंदूरी रोटी, भजिया, आलू बड़ा और पापड़ कतरन परोसी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न स्टॉल्स पर भक्त कॉफी, आइसक्रीम, पानी पतासी और पान का भी आनंद ले सकेंगे।
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में शांतिलाल बैरागी (शांतु भैया), आदित्य जाट (सोनू), राजेश खूबचंदानी, राजेश जी अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (मालवा मसाला), घनश्याम चौधरी (चौधरी टेंट), राम राठौर, उज्जवल गौड़, संतोष सोलंकी (पप्पू भैया मंडी वाले) और सतीश वर्मा (छम्मा भैया) का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
समिति ने की धर्मप्रेमी जनता से पधारने की अपील
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राहुल कटारिया, नगर महासचिव आनंद पांचाल, महेश वर्मा (बाबू भाई), आयुष नागर, अजय त्यागी (गुड्डू भैया), पंकज सोलंकी, आकाश चौबे, चिंटू भैया, विजय सिंह खुरिया, अभिजीत जाट, नीलेश हरोड़, हर्ष बागी, दयाराम बैरागी, सुनील पंडिया, पंकज जैन, सावन रोचवानी, हेमंत खत्री, रोहित नागर, अंकित राही, शेलु परमार, धर्मेंद्र परिहार, राहुल सोलंकी एवं समस्त युवा शक्ति परिवार ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से इस महाभंडारे में पधारकर प्रसादी ग्रहण करने का विनम्र आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button