खेल

महानंदा नगर स्विमिंग पूल पर 30 मार्च से शुरू होगा तैराकी प्रशिक्षण शिविर

अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय तैराक देंगे ट्रेनिंग, सुबह 6 से रात 8 बजे तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

उज्जैन। महानंदा नगर स्पोर्ट्स एरिना स्थित स्विमिंग पूल पर 30 मार्च से तैराकी प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ होने जा रहा है। इस ट्रेनिंग कैंप में तैराकी विधा के अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के तैराकों और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक नागरिक महानंदा नगर स्विमिंग पूल पर सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण के लिए विशेष एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे।
तैराकी के शुल्क के संबंध में बताया गया कि मासिक शुल्क 1500 रुपये और तीन माह का एकमुश्त शुल्क 4000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त ट्रेनिंग का शुल्क 1500 रुपये रहेगा।

Related Articles

Back to top button