धर्म-कर्म

महाप्रदोष पर हुआ महाकाल का “विवाह-भोज” 

26वें दिव्याई महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार ने किया भव्य आयोजन; कैबिनेट मंत्री सावन सोनकर सहित कई गणमान्य जन हुए शामिल

उज्जैन। फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी और महाप्रदोष (रवि प्रदोष) के पावन अवसर पर धर्मनगरी उज्जैन में 26वाँ दिव्याई महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में भगवान श्री महाकालेश्वर और माँ पार्वती के सान्निध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया।

सृष्टि के रक्षक का “विवाह-भोज” और विशाल महाभंडारा

इस भव्य आयोजन को प्रतीकात्मक रूप से “सृष्टि के रक्षक के विवाह-भोज” के रूप में मनाया गया। महोत्सव के दौरान विशेष पूजन-अर्चन, महाआरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिव्य अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके पश्चात आयोजित विशाल महाभंडारे में शहर के गणमान्य नागरिकों और हजारों धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

कैबिनेट मंत्री और कई गणमान्य लोगों ने की शिरकत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के अनुसूचित जनजाति विभाग के कैबिनेट मंत्री सावन सोनकर उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता रवि सोलंकी, रवि दायमा और वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक अंकुर जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने महोत्सव की भव्यता और आयोजकों के निस्वार्थ सेवा-भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इस ऐतिहासिक और विशाल आयोजन को सफल बनाने में पूरी टीम की अथक मेहनत रही। इनमें मुख्य रूप से हरीश जोशी, शांतिलाल बैरागी, आदित्य जाट, राजेश खूबचंदानी, राजकुमार अग्रवाल, राजू, अजय राठौर, उज्ज्वल गौड़, पंकज जैन, अभिजीत जाट, जयेश खत्री, सावन रोचवानी, संतोष सोलंकी, पप्पू, सतीश वर्मा, महेश वर्मा, आयुष नागर, अजय त्यागी, निलेश हारोड़, हर्ष बागी, हेमंत खत्री और राहुल सोलंकी शामिल रहे, जिन्होंने तन-मन-धन से आयोजन में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button