धर्म-कर्म

महाराष्ट्र समाज ने किया श्री त्रिलोकेश्वर महादेव का लघुरुद्र अभिषेक 

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर प्रांगण

उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर योगीपुरा स्थित श्री राम मंदिर में महाराष्ट्र समाज उज्जैन के तत्वावधान में भगवान श्री त्रिलोकेश्वर महादेव का लघुरुद्र अभिषेक पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
मिलिंद पन्हालकर के अनुसार इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन वेदमूर्ति पंडित प्रसाद वेरुळकर (चिमन गुरुजी) के आचार्यत्व में किया गया। उनके सानिध्य में तेरह अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक संपन्न कराया। विद्वान ब्राह्मण वृंद में मुख्य रूप से हेमंत पाध्ये, आशीष गिरी, आशीष खांबटे, हर्षवर्धन गोरे, अनिरुद्ध पुराणिक, प्रकाश गायधनी, दीपक भागवत और प्रकाश मादुस्कर आदि उपस्थित थे।
समाज की ओर से श्री राम मंदिर प्रभारी एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जोग तथा समाज के आजीवन सभासद जगन्नाथ आष्टीकर ने सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस पुनीत अवसर पर महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष पंकज चंदौरकर, कोषाध्यक्ष रविन्द्र मूले, सह सचिव मिलिंद पनाहल्कर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा समाज के वरिष्ठ सदस्य नीलेश फडनिस, आलोक मोढे, चंद्रशेखर केलकर, लाभेश जोशी, सुनील गर्गे, दीपक मोढे, राम मंदिर प्रबंधक अमित मालवंकर और गिरीश फडनिस सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
कार्यक्रम का समापन भगवान की महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित ब्राह्मण वृंद और सभी श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Back to top button