सेहतनामा

महिला दिवस विशेष: 11 मार्च को लगेगा नि:शुल्क मेगा फिजियोथैरेपी शिविर

कंचनपुरा सामुदायिक भवन में होगा आयोजन, शुगर-बीपी की भी होगी मुफ्त जांच; महिलाओं को मिलेगा प्रसव पूर्व और पश्चात का विशेष परामर्श

उज्जैन | अंचित सामाजिक संस्था और अरुषा फिजियोथैरेपी क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नि:शुल्क मेगा फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बुधवार, 11 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कंचनपुरा सामुदायिक भवन में लगेगा। आयोजन में वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद जितेंद्र कुवाल का विशेष सहयोग रहेगा।

इन बीमारियों का होगा परीक्षण और मिलेगा परामर्श

शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अरुषा अग्रवाल (बीपीटी, एमआईएपी) द्वारा मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया जाएगा। शिविर में गर्दन, कमर व घुटनों का दर्द, गठिया, लकवा, कंधे व कोहनी का दर्द, हड्डी टूटने के बाद जोड़ों का जाम होना, जोड़ प्रत्यारोपण के बाद की फिजियोथैरेपी, सायटिका, स्लिप डिस्क, सुन्नपन, लिगामेंट सर्जरी और वेरीकोज वेन्स जैसी समस्याओं का मार्गदर्शन मिलेगा। कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों के फेफड़ों की मजबूती और महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व व पश्चात की फिजियोथैरेपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही शुगर और बीपी की जांच भी मुफ्त की जाएगी।

जरूरतमंदों की मदद में जुटी है संस्था

संस्था अध्यक्ष नीलू वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। त्योहारों पर झुग्गी-झोपड़ियों और जरूरतमंद परिवारों को कंबल, शॉल, मिठाइयां व कपड़े बांटने के साथ ही संस्था स्कूल में प्रवेश से वंचित बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था भी करवाती है। समाजसेवा के इसी उद्देश्य से डॉ. अरुषा अग्रवाल और नीलू वर्मा इस शिविर के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रही हैं।

इनका मिल रहा सहयोग

इस सामाजिक कार्य में संस्था की टीम सदस्य निर्मला यादव, अंबिका यादव, ज्योति यादव, विनीता शर्मा, लता और असूल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से इस नि:शुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button